MPESB Police SI-Subedar Phase-2 Exam Date 2026: एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार फेज 2 परीक्षा तिथि घोषित
Saurabh Pandey | March 25, 2026 | 06:47 PM IST | 1 min read
एमपीईएसबी मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय में सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर के 500 पदों को भरने के लिए यह राज्य स्तरीय परीक्षा आयोजित कर रहा है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार भर्ती परीक्षा के फेज 2 की तिथि घोषित कर दी है। पहले चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 8 अप्रैल 2026 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के दूसरे चरण में शामिल हो सकेंगे।
MPESB Police SI-Subedar Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय में जारी किए जाएंगे।
Also read Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका रिजल्ट brlps.in पर जारी, कटऑफ अंक और डाउनलोड चरण जानें
एमपी पुलिस सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 16 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित हो चुका है। भर्ती प्रक्रिया के प्रारंभिक चरण में 5,734 से अधिक उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।
MPESB Police SI,Subedar Result 2026: चयन प्रक्रिया
एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार (स्टेनोग्राफर) भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। इन्हीं सभी चरणों के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’