MPESB PAT 2024: एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका, esb.mp.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 9, 2024 | 03:49 PM IST | 1 min read
एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर आधारित) के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 9 मई आखिरी दिन है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 14 मई, 2024 तक है।
परीक्षा तिथि
एमपीईएसबी पीएटी 2024 परीक्षा 8 और 9 जून को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि और एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
परीक्षा पैटर्न
एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर आधारित) के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। जिसके लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे मिलेंगे। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आयोजित की जाएगी।
अंकन योजना
एमपीईएसबी पीएटी 2024 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा। गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
MPESB PAT 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर PAT 2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
- अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच