MP Police Constable Result 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 1 रिजल्ट घोषित, चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | January 26, 2026 | 10:02 AM IST | 1 min read
एमपी पुलिस रिजल्ट 2025 पीडीएफ में उन उम्मीदवारों की डिटेल्स शामिल हैं जिन्होंने भर्ती के दूसरे चरण के लिए क्वालिफाई किया है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के पहले चरण (फेज 1) के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपने एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं। लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले और फेज 2 के लिए एलिजिबल उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले चरण में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। एमपीईएसबी द्वारा जारी एमपी पुलिस रिजल्ट 2025 पीडीएफ में उन उम्मीदवारों की डिटेल्स शामिल हैं जिन्होंने भर्ती के दूसरे चरण के लिए क्वालिफाई किया है।
MPESB MP Police Result 2025: 7500 पदों पर होगी भर्ती
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर, 2025 तक अलग-अलग सेंटर्स आयोजित की गई। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम कटऑफ मार्क्स हासिल करने थे, जिसके आधार पर सिलेक्शन लिस्ट तैयार की गई है।
विभाग द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 14 सितंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Also read MPESB Police SI, Subedar Answer Key 2026: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार आंसर की जारी
MP Police Constable Result 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कैसे देखें?
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम चेक कर सकते हैं:
- एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एमपी पुलिस रिजल्ट लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- स्कोरकार्ड देखने के लिए विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगी।
- एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें।
- कंट्रोल-एफ बटन का प्रयोग कर अपना नाम/रोल नंबर देख सकते हैं।
जो उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं, उन्हें अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) की तैयारी करनी होगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इस संबंध में अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच