Saurabh Pandey | January 23, 2026 | 06:02 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा 16 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार लिखित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- आवेदन संख्या, टीएसी कोड और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
एमपीईएसबी एसआई, सूबेदार परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने के बाद यदि उम्मीदवारों को किसी भी प्रश्न के उत्तर से असहमति है, तो वे 26 जनवरी तक वैलिड दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा 16 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने 23 जनवरी 2026 को सीआरपी आरआरबी-XIV के तहत ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपरपज) यानी क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किया है।
Santosh Kumar