Santosh Kumar | January 23, 2026 | 01:44 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालनी होगी।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Now
नई दिल्ली: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 घोषित हो चुका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने 23 जनवरी 2026 को सीआरपी आरआरबी-XIV के तहत ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपरपज) यानी क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किया है। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं।
प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई। शुरुआती नतीजों में केवल उम्मीदवारों का क्वालिफाई/नॉन-क्वालिफाई स्टेटस दिखाया गया है, जबकि स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स कुछ दिनों बाद जारी किए जाएंगे।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की जरूरत होगी। आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक 29 जनवरी तक एक्टिव रहेगा।
क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के लिए मेन एग्जाम 1 फरवरी, 2026 को होना तय है। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन एग्जाम में रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश/हिंदी और कंप्यूटर नॉलेज सेक्शन शामिल होंगे।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट में मुख्य रूप से उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, क्वालिफ़ाइंग स्टेटस (मेन्स के लिए क्वालिफ़ाइड/नॉन-क्वालिफ़ाइड) और रिजल्ट डेट जैसी जरूरी जानकारी दी गई है।