MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: एमपी में अस्पताल सहायक पदों पर आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क

Saurabh Pandey | May 7, 2026 | 10:41 AM IST | 1 min read

एमपीईएसबी एमपी अस्पताल सहायक का वेतन 15,500 से 49,000 रुपये (लेवल 1) प्रति माह है। संगठन में पद के अनुसार भत्ते और अन्य लाभ भी शामिल हैं।

एमपीईएसबी ने अस्पताल सहायक पदों के लिए कुल 1200 रिक्तियों की घोषणा की है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 मई 2026 तक है। आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा 26 मई तक उपलब्ध रहेगी।

एमपीईएसबी ने अस्पताल सहायक पदों के लिए कुल 1200 रिक्तियों की घोषणा की है। इन रिक्तियों के लिए 1 जनवरी 2026 को 18 से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

MP Hospital Assistant Vacancy 2026: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम हाई स्कूल (दसवीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

MPESB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

  1. सामान्य/अन्य राज्य - 500 रुपये
  2. अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग - 250 रुपये
  3. अंतरराष्ट्रीय श्रेणी/दिव्यांग (पीएच) - 250 रुपये
  4. सुधार शुल्क - 20 रुपये

MP Hospital Assistant Vacancy 2026: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
पदों की संख्या
अनारक्षित (UR)
324
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
324
अनुसूचित जाति (SC)
192
अनुसूचित जनजाति (ST)
240
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
120
कुल पद (Total)
1,200

Also read CTET February 2026 Certificate: सीटेट फरवरी मार्कशीट-सर्टिफिकेट डिजिलॉकर digilocker.gov.in पर जारी

MPESB Hospital Assistant Exam 2026: परीक्षा तिथि

एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 24 जून, 2026 को आयोजित की जाएगा। प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय शामिल होंगे। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी-

  1. पहला चरण - सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  2. दूसरा चरण - दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

एमपीईएसबी एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट चयन प्रक्रिया 2026 में उम्मीदवारों के कौशल और प्रतिभा का मूल्यांकन करने के लिए कई चरण शामिल हैं।

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीबीटी)
  2. मेरिट सूची
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]