MPESB Hospital Assistant Admit Card 2026: एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 24 जून को होगी
Abhay Pratap Singh | June 21, 2026 | 10:51 AM IST | 1 min read
अभ्यर्थियों को एमपी अस्पताल सहायक हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 परीक्षा 24 जून को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा।
अभ्यर्थियों सो एमपी अस्पताल सहायक हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, अभ्यर्थी की फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा की तिथि व रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता जांच सकते हैं।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग सख्त वर्जित है। परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय से 20-20 और कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
MP Hospital Assistant Admit Card 2026: डाउनलोड कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक esb.mp.gov.in/tacs/tacs_n.htm पर जाएं।
- होमपेज पर, हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती टेस्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण विंडो में दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एमपी अस्पताल सहायक प्रवेश पत्र जांचें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम