MPESB Group 5 Result: एमपी ग्रुप 5 स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित
Saurabh Pandey | June 9, 2026 | 08:52 PM IST | 3 mins read
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) ने ग्रुप-5 नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB), भोपाल ने ग्रुप-5 के अंतर्गत नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ और अन्य समकक्ष पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस परिणाम के जारी होने के साथ ही विभिन्न विभागों में खाली पड़े पैरामेडिकल और नर्सिंग पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के समय अभ्यर्थियों से कोई भी दस्तावेज या अंकसूची नहीं मंगाई गई थी। इसलिए, इस मेरिट और प्रतीक्षा सूची के आधार पर सफल पाए गए उम्मीदवारों के समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों, प्रमाण-पत्रों और जानकारियों का सत्यापन संबंधित विभाग या कार्यालय स्तर पर किया जाएगा। विभाग स्तर पर जांच में सभी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही नियमों के तहत अंतिम चयन और नियुक्ति की कार्रवाई की जाएगी।
MP ESB Group 5 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Result - Group-5 Nursing and Paramedical Staff Recruitment Test - 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- नए खुले पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब जानकारी सबमिट करते ही आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब आप अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
नियुक्ति से पहले विभाग स्तर पर होगा दस्तावेजों का सत्यापन
कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के समय अभ्यर्थियों से कोई भी दस्तावेज या अंकसूची नहीं मंगाई गई थी। इसलिए, इस मेरिट और प्रतीक्षा सूची के आधार पर सफल पाए गए उम्मीदवारों के समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों, प्रमाण-पत्रों और जानकारियों का सत्यापन संबंधित विभाग या कार्यालय स्तर पर किया जाएगा। विभाग स्तर पर जांच में सभी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही नियमों के तहत अंतिम चयन और नियुक्ति की कार्रवाई की जाएगी।
MP ESB Group 5 Result 2026: समान अंक होने पर 'आयु' को दी गई वरीयता
मंडल ने परीक्षा परिणाम तैयार करने के नियमों को भी स्पष्ट किया है। नियमों के अनुसार, यदि किन्हीं दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंतिम अंक (नार्मलाइज्ड परसेंटाइल स्कोर + बोनस अंक) समान पाए जाते हैं, तो उनकी पारस्परिक वरीयता का निर्धारण उम्र के आधार पर किया गया है, यानी आयु में बड़े अभ्यर्थी को मेरिट में प्राथमिकता दी गई है। यह परिणाम पूरी तरह से उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई श्रेणी, संवर्ग, लिंग, जन्मतिथि और पदों की प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया गया है।
MP ESB Group 5 Result 2026: परीक्षा विवरण
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ग्रुप-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक किया गया था। यह परीक्षा मध्य प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों -भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खण्डवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन (CBT) मोड में संपन्न हुई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के अंकों के सामान्यीकरण (Normalization) के आधार पर 8 जून 2026 को अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल