MPESB Exam Calendar 2026: एमपीईएसबी भर्ती और एंट्रेंस एग्जाम का कैलेंडर जारी, esb.mp.gov.in पर देखें शेड्यूल
Santosh Kumar | December 15, 2025 | 09:52 PM IST | 2 mins read
बोर्ड द्वारा जारी कैलेंडर में ग्रुप-2 सबग्रुप-3, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, जेल गार्ड, टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट और दूसरी भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखें हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने साल 2026 के लिए भर्ती और एंट्रेंस परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। एमपीईएसबी कैलेंडर 2026 में अलग-अलग सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा शेड्यूल दिया गया है और इसमें कई जरूरी एंट्रेंस टेस्ट की तारीखें भी शामिल हैं। उम्मीदवार टाइम टेबल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी कैलेंडर में ग्रुप-2 सबग्रुप-3, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, जेल गार्ड, टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट और दूसरी भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखें हैं। इस कैलेंडर के जारी होने से उम्मीदवारों को तैयारी की योजना बनाने में आसानी होगी।
जारी कैलेंडर के अनुसार, ग्रुप-2 सबग्रुप-3 भर्ती परीक्षा 10 फरवरी, 2026 को होगी। मध्य प्रदेश सेकेंडरी टीचर (ग्रेड 2) एलिजिबिलिटी टेस्ट जून 2026 में और मध्य प्रदेश प्राइमरी टीचर (ग्रेड 3) एलिजिबिलिटी टेस्ट अगस्त 2026 में होगा।
Also read MP Police Admit Card 2025: एमपी पुलिस सूबेदार, एएसआई एडमिट कार्ड जारी, esb.mp.gov.in से करें डाउनलोड
MPESB Exam Calendar 2026: एमपीईएसबी एग्जाम कैलेंडर
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में एमपीईएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026 देख सकते हैं-
|
परीक्षा का नाम |
परीक्षा का प्रकार |
संभावित परीक्षा तिथि |
|---|---|---|
|
ग्रुप-01 सब-ग्रुप-02 रिक्रूटमेंट टेस्ट |
रिक्रूटमेंट टेस्ट |
10 फरवरी 2026 |
|
डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट (आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर) रिक्रूटमेंट टेस्ट |
रिक्रूटमेंट टेस्ट |
18 फरवरी 2026 |
|
ग्रुप-5 स्टाफ नर्स कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट |
रिक्रूटमेंट टेस्ट |
फरवरी 2026 |
|
क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी, सहायक जेल अधीक्षक रिक्रूटमेंट टेस्ट |
रिक्रूटमेंट टेस्ट |
मार्च 2026 |
|
हॉस्पिटल असिस्टेंट ग्रेड-IV रिक्रूटमेंट टेस्ट (संचालनालय स्वास्थ्य सेवा, भोपाल) |
रिक्रूटमेंट टेस्ट |
मार्च 2026 |
|
ग्रुप-02 सब-ग्रुप-04 रिक्रूटमेंट टेस्ट |
रिक्रूटमेंट टेस्ट |
अप्रैल 2026 |
|
ग्रुप-03 सब इंजीनियर कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट |
रिक्रूटमेंट टेस्ट |
अप्रैल 2026 |
|
एनिमल हसबैंड्री एंड डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेंस टेस्ट (एडेट) |
एंट्रेंस टेस्ट |
मई 2026 |
|
एएनएम ट्रेनिंग सेलेक्शन टेस्ट (एएनएमटीएसटी) |
एंट्रेंस टेस्ट |
मई 2026 |
|
प्री-नर्सिंग सेलेक्शन टेस्ट (पीएनएसटी) एंड जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी ट्रेनिंग सेलेक्शन टेस्ट (जीएनएमटीएसटी) |
एंट्रेंस टेस्ट |
जून 2026 |
|
पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग एंड एम.एससी. नर्सिंग सेलेक्शन टेस्ट |
एंट्रेंस टेस्ट |
जून 2026 |
|
प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) |
एंट्रेंस टेस्ट |
जून 2026 |
|
मिडिल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट |
एलिजिबिलिटी टेस्ट |
जुलाई 2026 |
|
प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट |
एलिजिबिलिटी टेस्ट |
अगस्त 2026 |
|
ग्रुप-02 सब-ग्रुप-02 रिक्रूटमेंट टेस्ट |
रिक्रूटमेंट टेस्ट |
सितंबर 2026 |
|
ग्रुप-04 असिस्टेंट ग्रेड-3, स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर एंड अदर पोस्ट कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट |
रिक्रूटमेंट टेस्ट |
सितंबर 2026 |
|
ग्रुप-01 सब-ग्रुप-01 एंड ग्रुप-02 सब-ग्रुप-01 रिक्रूटमेंट टेस्ट |
रिक्रूटमेंट टेस्ट |
अक्टूबर 2026 |
|
पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट टेस्ट |
रिक्रूटमेंट टेस्ट |
अक्टूबर 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी