MP Nursing Officer Answer Key 2026: एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर आंसर की जारी, 21 मई तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | May 18, 2026 | 07:42 PM IST | 1 min read
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर लॉग इन करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। 15 मई को हुई परीक्षा के बाद, उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर लॉग इन करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,317 पदों (2,099 नर्सिंग ऑफिसर के लिए और 218 सिस्टर ट्यूटर के लिए) के लिए परीक्षा आयोजित की गई।
उम्मीदवारों को आंसर की मिलने के बाद उत्तर पुस्तिका की तुलना करके स्कोर की गणना कर सकते हैं। एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा में सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
एमपीईएसबी ने स्पष्ट किया है कि यह प्रोविजनल आंसर की है, जिसमें उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटरआंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 21 मई 2026 तय की गई है।
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के भीतर, अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए एक निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है, और आपत्ति को सहायक साक्ष्यों के साथ पंजीकृत किया जाना चाहिए।
सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम 'आंसर-की' जारी की जाएगी। परीक्षा के परिणाम पूरी तरह से इसी अंतिम आंसर-की के आधार पर तैयार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]SSC GD Constable Exam 2026: कानपुर के एक सेंटर पर 18 मई की एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की पहली पाली रद्द
एसएससी द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन केंद्र (एनएच-19, पुरवामीर) में पहली पाली की परीक्षा एक तकनीकी खराबी के कारण स्थगित कर दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा