MPESB Recruitment 2024: एमपीईएसबी नर्सिंग स्टाफ सहित 881 पदों पर 10 दिसंबर तक करें आवेदन, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | December 8, 2024 | 04:59 PM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी ग्रुप 5 भर्ती 2024 के तहत सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 15 दिसंबर, 2024 तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर को बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर अंतिम तिथि तक या उससे पहले एमपीईएसबी नर्सिंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 15 दिसंबर, 2024 तक एमपी नर्सिंग स्टाफ आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है। एमपीईएसबी ग्रुप 5 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू है।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स में उम्मीदवार कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही, संबंधित विषय में डिग्री/ डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट और मध्य प्रदेश रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया का रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष हो। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, फॉर्मासिस्ट ग्रेड 2 और लेबोरेट्री टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 881 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15,500 रुपये से लेकर 91,300 रुपये लेकर मासिक वेतन दिया जाएगा।
एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा 10 जनवरी, 2025 को दो पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे है। पेपर में अधिकतम 100 अंकों के प्रश्न होंगे। ऑनलाइन परीक्षा बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शहरों में आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
MPESB Group 5 Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
कैंडिडेट नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- बोर्ड की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
- अब, होमपेज पर हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें।
- भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करें, फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार