मध्य प्रदेश के युवाओं को जर्मनी में हाई डिमांड जॉब के लिए मुफ्त ट्रेनिंग का मौका, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | April 11, 2025 | 04:56 PM IST | 1 min read
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, वह मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए जर्मनी में करियर बनाने का सुनहरा अवसर आया है। सुभाष पहल के तहत, एसएसआर जीएसपी मैटक्स स्ट्रक्चर्स जर्मनी के साथ मिलकर युवाओं को जर्मनी में पूरी तरह से निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ करियर बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है। इस पहल के तहत कुल 150 योग्य उम्मीदवारों को जर्मनी में उच्च मांग वाली नौकरियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
यदि अभ्यर्थियों ने इलेक्ट्रोमैकेनिकल टेक्नोलॉजी, मेक्ट्रोनिक्स टेक्नोलॉजी, कंक्रीट, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, वेल्डिंग टेक्नोलॉजी, सिविल कंस्ट्रक्शन या वुड वर्क (प्रत्येक में 25 सीटें) से संबंधित कोर्स पूरा कर लिया है, तो वे आवेदन करने के पात्र हैं।
आवेदन के लिए पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, वह मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए और वर्ष 2024 तक संबंधित तकनीकी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होना चाहिए।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को जर्मन भाषा सीखने का इच्छुक होना चाहिए और विदेश जाने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए। इस पहल की घोषणा एमपी के तकनीकी शिक्षा विभाग ने अपने 'एक्स' हैंडल पर की है।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल
सभी चयनित उम्मीदवारों को 100% निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें जर्मन भाषा शिक्षण, व्यावसायिक प्रशिक्षण, अंतर-सांस्कृतिक प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम सामग्री शामिल है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 है।
अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए आप पोस्ट पर जाकर क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं या दिए गए संपर्क नंबर (+91 98919 19733 / 0755-2706205) और ईमेल (admission.gsp@mp.gov.in) पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]UPPSC PCS 2024 Vacancy: यूपी पीसीएस 2024 में 220 की जगह 947 पदों पर होगी भर्ती, आयोग ने बढ़ाई वैकेंसी
मुख्य परीक्षा 29 जून 2025 को प्रस्तावित है। टाइम्स ऑफ इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक यह पहला मौका है जब प्रारंभिक परीक्षा के बाद पदों की संख्या में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल