MP PSTET 2026: एमपी में कार्यरत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट अब 11 अक्टूबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | October 5, 2026 | 10:54 PM IST | 1 min read
आवेदन में सुधार करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर तय की गई है। आवेदन और सुधार की प्रक्रिया 21 अगस्त को शुरू हुई। इससे पहले, आवेदन में सुधार की लास्ट डेट 5 अक्टूबर थी; बोर्ड ने उम्मीदवारों को दोबारा से अतिरिक्त अवसर दिया है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में काम कर रहे शिक्षकों को 'टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट' (एमपी पीएसटीईटी 2026) के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है। बोर्ड ने एमपी पीएसटीईटी 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर से बढ़ाकर 11 अक्टूबर करने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर इसकी घोषणा की है।
आवेदन में सुधार करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर तय की गई है। आवेदन और सुधार की प्रक्रिया 21 अगस्त को शुरू हुई। इससे पहले, आवेदन में सुधार की लास्ट डेट 5 अक्टूबर थी; बोर्ड ने उम्मीदवारों को दोबारा से अतिरिक्त अवसर दिया है।
MP PSTET Application Fee 2026: एमपी पीएसटीईटी आवेदन शुल्क
राज्य में लाखों शिक्षक इस परीक्षा के दायरे में आते हैं। यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में कार्यरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए होगी; जिन शिक्षकों के पास अभी टेट योग्यता नहीं है, उन्हें यह परीक्षा पास करनी होगी।
मध्य प्रदेश इन-सर्विस टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए, सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न पत्र ₹1,000 की परीक्षा फीस देनी होगी; इसके अलावा, कियोस्क के जरिए जमा किए गए आवेदनों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
MP PSTET Passing Marks 2026: एमपी पीएसटीईटी पासिंग मार्क्स
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणियों (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडबल्यूएस और दिव्यांगजन) के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
एमपीटेट भर्ती परीक्षा नहीं है; बल्कि इसका मकसद मौजूदा शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता सुनिश्चित करना है। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, संबंधित कार्यरत शिक्षकों के लिए 31 अगस्त, 2028 तक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
अगली खबर
]UTET Answer Key 2026: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी, 15 अक्टूबर तक कर सकेंगे चैलेंज
यूटीईटी 2026 परीक्षा पूरे राज्य में 29 सितंबर को आयोजित की गई। यूटीईटी 2026 आंसर की यूटेट-I (पेपर-1, कक्षा 1 से 5) और यूटीईटी-II (पेपर-2, कक्षा 6 से 8) दोनों के लिए उपलब्ध है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच