MP PPT Counselling 2026: एमपी पॉलिटेक्निक एडमिशन काउंसलिंग शेड्यूल जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

Abhay Pratap Singh | May 4, 2026 | 06:46 PM IST | 3 mins read

एमपी पीपीटी 2026 काउंसलिंग के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।

एमपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2026 काउंसलिंग कुल 4 राउंड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश तकनीकि शिक्षा संचालनालय (MP DTE) ने एमपी पॉलिटेक्निक एडमिशन 2026 काउंसलिंग के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, एमपी पीपीटी काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 मई से शुरू कर दी गई है और 29 मई, 2026 को समाप्त होगी।

एमपी पीपीटी 2026 काउंसलिंग के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। एमपी पॉलिटेक्निक प्रवेश काउंसलिंग 2026 का आयोजन कुल चार चरण में किया जाएगा, जिसमें प्रथम राउंड, द्वितीय राउंड, संस्थान स्तर की काउंसलिंग (CLC) और रिक्त सीटों के लिए अतिरिक्त काउंसलिंग राउंड शामिल है।

काउंसलिंग एमपी पीपीटी 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण करना, विकल्प भरना, मेरिट सूची, अलॉटमेंट लेटर और आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना शामिल है।

एमपी पीपीटी काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को मध्य प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों और डिप्लोमा ऑर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है।

नोटिस में कहा गया कि, “संस्थान स्तर की काउंसलिंग में इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि पर संबंधित संस्था में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच उपस्थित होना होगा। उपस्थित उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।”

आगे कहा गया कि, “काउंसलिंग के किसी भी चरण में प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन चयन कर लॉक करने की अंतिम तिथि/समय के बाद, आवंटन जारी होने तक तथा संस्था स्तर की काउंसलिंग (CLC) में प्रवेश के दिन, प्रवेश निरस्तीकरण की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।” अधिक जानकारी के लिए एमपी पीपीटी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं।

Also read MP PAT Admit Card 2026: एमपी पीएटी एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 8 मई को

MP Polytechnic Counselling 2026 Schedule: एमपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026

नीचे सारणी में छात्र एमपी पीपीटी काउंसलिंग शेड्यूल 2026 जांच सकते हैं:

प्रथम चरण
गतिविधियां तिथि/ समय
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन निरस्त
4 से 29 मई, 2026 (रात 11:45 बजे तक)
रजिस्ट्रेशन में सुधार (Edit Registration) (सत्यापित उम्मीदवारों के लिये रजिस्ट्रेशन में सुधार की सुविधा, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के पश्चात के वल एक बार उपलब्ध रहेगी)
30 से 31 मई, 2026 (शाम 5:30 बजे तक)
संस्थाओं के प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन चयन कर लॉक करना (प्राथमिकताक्रम (Choice filling) में परिर्वतन की सुविधा अंतिम दो दिन उपलब्ध रहेगी) 15 मई से 2 जून, 2026 (रात 11:45 बजे तक)
कॉमन मेरिट सूची की उपलब्धता
3 जून, 2026
आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता/आवंटित संस्था में उपस्थिति (आंवटित संस्था में मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश) 8 से 13 जून, 2026 (शाम 6:30 बजे तक)
द्वितीय चरण
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन निरस्त
9 से 18 जून, 2026 (रात 11:45 बजे तक)
रजिस्ट्रेशन में सुधार (Edit Registration) (सत्यापित उम्मीदवारों के लिये रजिस्ट्रेशन में सुधार की सुविधा, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के पश्चात के वल एक बार उपलब्ध रहेगी)
19 जून से 20 जून, 2026 तक (शाम 5:30 बजे तक)
संस्थाओं के प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन चयन कर लॉक करना (प्राथमिकताक्रम (Choice filling) में परिर्वतन की सुविधा अंतिम दो दिन उपलब्ध रहेगी)
10 जून से 22 जून, 2026 तक (रात 11:45 बजे तक)
कॉमन मेरिट सूची की उपलब्धता 23 जून, 2026
आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता/आवंटित संस्था में उपस्थिति (आंवटित संस्था में मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश) 27 जून से 3 जुलाई, 2026 तक (शाम 6:30 बजे तक)
संस्था स्तर की कांउसलिंग (CLC) (काउंसलिंग के केन्द्रीयकृत चरण उपरान्त रिक्त रह गई सीटों के लिए)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रवेश के अवसर का दिनांक/समय
4 जुलाई से 12 अगस्त, 2026 तक 6 जुलाई से 12 अगस्त, 2026 तक (प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक)
उपरोक्त काउंसलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए
13 से 14 अगस्त, 2026
(अंतिम तिथि को रजिस्ट्रेशन दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा)
14 अगस्त, 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 06:30 बजे तक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]