MP Police Recruitment 2025: एमपी पुलिस में कांस्टेबल के 7500 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट 29 सितंबर
Abhay Pratap Singh | September 15, 2025 | 07:30 AM IST | 2 mins read
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना एमपीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPBSE) की ओर से 15 सितंबर से एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत 7,500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 29 सिंतबर तक आवेदन कर सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्नपत्र 250 रुपए का शुल्क देना होगा। सभी अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क के रूप में 60 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।
MP Police Constable Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 15 सितंबर, 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर, 2025
- आवेदन सुधार विंडो 15 सितंबर, 2025 को खुलेगी
- आवेदन सुधार विंडो बंद होने की तिथि: 4 अक्टूबर, 2025
एमपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक है, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
अधिसूचना के अनुसार, प्रथम सत्र की रिपोर्टिंग का समय सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक और दूसरे सत्र की रिपोर्टिंग का समय दोपहर 12:30 बजे से सुबह 1:30 बजे तक है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एमपीबीएसई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MP Police Vacancy 2025: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]JEECUP Counselling 2025: जेईईसीयूपी राउंड 7 शेड्यूल में बदलाव, कल तक जमा कर सकेंगे फीस और दस्तावेज
मूल रूप से निर्धारित तिथियों को आगे बढ़ा दिया गया है, जिसके तहत उम्मीदवार अब 15 सितंबर 2025 दोपहर 2 बजे तक सिक्योरिटी फीस और काउंसलिंग शुल्क जमा कर सकेंगे। दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि भी 15 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक बढ़ा दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल