MP Police Constable Recruitment 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लास्ट डेट कल, शुल्क, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | October 5, 2026 | 08:51 AM IST | 1 min read
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2026 है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल 6 अक्टूबर 2026 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 6 अक्टूबर, 2026 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
MP Police Constable Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को कुल 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है, जबकि 100 डिपार्टमेंट शुल्क शामिल है।
MP Police Constable Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
|
पोस्ट
|
अनारक्षित, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए शैक्षणिक योग्यता
|
अनुसूचित जनजाति के लिए शैक्षणिक योग्यता
|
|
कांस्टेबल (जीडी)
|
मान्यता प्राप्त किसी मंडल/संस्था से 10वीं कक्षा की परीक्षा अथवा हायर सेकेण्डरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
|
8वीं कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
|
MP Police Constable Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में 100 अंकों की कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद 100 अंकों का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) होगा। परीक्षा में सफल होने के लिए आवेदकों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी पास करनी होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच