MP Police Recruitment 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में ट्रांसजेंडर्स भी कर सकेंगे आवेदन, दोबारा खुली विंडो
Saurabh Pandey | October 16, 2025 | 06:01 PM IST | 2 mins read
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in के माध्यम से भर सकते है। न्यायालयीन प्रकरणों से संबंधित समस्त याचिकाकर्ता/आवेदकों की अभ्यर्थिता पूर्णतः प्राविधिक रहेगी एवं उनके परीक्षा परिणाम माननीय उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय तक Withheld रहेंगे।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल (कार्यपालिक) भर्ती परीक्षा-2025 के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक अब कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की विंडो भी खोल दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2025 तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियां (यदि हों) सुधार सकते हैं। उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक अपने प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in के माध्यम से भर सकते है। न्यायालयीन प्रकरणों से संबंधित समस्त याचिकाकर्ता/आवेदकों की अभ्यर्थिता पूर्णतः प्राविधिक रहेगी एवं उनके परीक्षा परिणाम माननीय उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय तक Withheld रहेंगे।
MP Police Constable Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये और ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को 310 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। फीस के साथ ही पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से जमा करना होगा।
MP Police Constable Recruitment 2025: आयुसीमा
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष तथा मध्य प्रदेश के सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग, अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 33 साल निर्धारित है। आरक्षित कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
MP Police Constable Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के तहत 7500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में इस बार ट्रांसजेंडर भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए ऑनलाइन भरे जाने वाले फॉर्म में अब एक नया ऑप्शन भी नजर आएगा। मेल, फीमेल और ट्रांसजेंडर, जिसके तहत वे अपना ऑप्शन चुन सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले ट्रांसजेंडर्स को आरक्षण भी मिलेगा। ये OBC आरक्षण में शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल