MP PAT Admit Card 2026: एमपी पीएटी एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 8 मई को

Abhay Pratap Singh | May 1, 2026 | 10:37 AM IST | 1 min read

एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एमपीईएसबी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट बीएससी कृषि, बागवानी, वानिकी और बीटेक कृषि इंजीनियरिंग प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पीएटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एमपी पीएटी 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

MP PAT 2026 Admit Card: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपी पीएटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • एमपी पीएटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकाल लें।

Also read MPPSC Prelims Answer Key 2026: एमपीपीएससी एसएसई और एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी

मध्य प्रदेश पीएटी एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, पाठ्यक्रम विवरण, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र विवरण, रजिस्ट्रेशन संख्या और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं।

एमपीईएसबी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 का आयोजन सरकारी और निजी कॉलेजों में चार वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी हॉर्टिकल्चर, बीएससी फॉरेस्ट्री और बीटेक एग्रीकल्चर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

MP Pre Agriculture Test 2026: परीक्षा कार्यक्रम

एमपीईएसबी पीएटी एग्जाम 2026 शेड्यूल की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:

परीक्षा तिथि परीक्षा शिफ्ट पेपर कोड विवरण
8 मई, 2026 शिफ्ट 1 सी एग्रीकल्चर 1, एग्रीकल्चर 2+3
शिफ्ट 2 फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ
बी फिजिक्स, केमिस्ट्री,बायोलॉजी
डी फिजिक्स, केमिस्ट्री, एग्रीकल्चर
बायोलॉजी, केमिस्ट्री, एग्रीकल्चर


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]