Trusted Source Image

JEECUP Registration 2026: यूपी पॉलिटेक्निक जीकप पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 मई तक करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | May 1, 2026 | 09:36 AM IST | 2 mins read

जीकप 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में 9, 10 एवं 11 मई, 2026 तक ऑनलाइन सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा।

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा सीबीटी मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा सीबीटी मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 30 अप्रैल थी।

जीकप 2026 के लिए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 10+2 में भौतिकी और रसायन विज्ञान अनिवार्य विषयों के साथ-साथ जीव विज्ञान या गणित में से किसी एक विषय के साथ अध्ययन पूरा किया हो। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 300 रुपये और एससी/ एसटी को 200 रुपये देना होगा।

नोटिस में कहा गया कि, छात्र हित एवं जनहित को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि 30 अप्रैल, 2026 को 10 मई, 2026 तक विस्तारित किए जाने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2026 की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2026 से शुरू है।

Also readUP PGT Exam City Slip 2026: यूपी पीजीटी सिटी इंटिमेशन स्लिप upessc.up.gov.in पर जारी, परीक्षा शेड्यूल जांचें

आगे बताया गया कि, जिन अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण संबंधी सभी औपचारिकतायें पूरी कर ली गई है, ऐसे अभ्यर्थियों को भरे गए ऑनलाइन आवेदन में 9, 10 एवं 11 मई, 2026 तक ऑनलाइन सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। जेईईसीयूईट 2026 परीक्षा का प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर को दो सेक्शन में बांटा गया है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2:30 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

JEECUP 2026 Registration: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों की मदद से जीकप 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • जीकप की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • फिर, जीकप 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications