MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग 23 सितंबर से
Abhay Pratap Singh | September 22, 2025 | 06:39 PM IST | 1 min read
डीएमई एमपी नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 23 से 29 सितंबर के बीच दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की पुष्टि के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), मध्य प्रदेश ने 22 सितंबर को एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल dme.mponline.gov.in पर जाकर एमपी नीट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
एमपी नीट यूजी सीट अलॉटमेंट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025, मध्य प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रक्रिया है।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, डीएमई एमपी नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 23 से 29 सितंबर, 2025 के बीच दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की पुष्टि के लिए अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी। मॉप-अप राउंड के लिए ‘अपग्रेड’ विकल्प चुनने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर, 2025 है।
डीएमई एमपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग में आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग के लिए उम्मीदवारों को नीट एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, एमपी नीट यूजी 2025 सीट अलॉटमेंट लेटर, कक्षा 10-12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट और निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
नोटिस में कहा गया कि, कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन इस्तीफा या प्रवेश रद्दीकरण की विंडो 23 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2025 को शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार dme.mponline.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
MP NEET UG Seat Allotment Result 2025: डाउनलोड करें?
डीएमई एमपी नीट यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डीएमई एमपी की आधिकारिक dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- एमपी नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- एमपी नीट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार का फर्जी पत्र के जरिए दावा करने वाले पुणे के प्रोफेसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि एनसीएल को सत्यापन का निर्देश दिया गया, जिसके बाद टीम ने प्रो से मुलाकात की और पाया कि उसने विज्ञान के क्षेत्र में उच्च पद पाने के लिए कथित तौर पर जाली पत्र बनाया था।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल