MP DElEd Admission 2026: एमपी डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 15 मई से mpbse.nic.in पर करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | May 6, 2026 | 02:55 PM IST | 1 min read
राज्य के सरकारी एवं निजी संस्थानों में डीएलएड कोर्स में प्रवेश कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार प्रथम चरण काउंसलिंग के लिए 15 मई से 29 मई, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
राज्य के सरकारी एवं निजी संस्थानों में डीएलएड कोर्स में प्रवेश कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। सामान्य वर्ग के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत न्यूनतम 50% अंक और अन्य श्रेणी के लिए 45% अंक आवश्यक हैं। एमपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए 50 रुपये शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
एमपी डीएलएड एडमिशन 2026 (1st Year) के लिए काउंसलिंग का आयोजन कुल 5 राउंड में किया जाएगा। एमपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया में पंजीकरण करना, विकल्प भरना, मेरिट सूची, सीट आवंटन और कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MP DElEd Counseling Admission 2026: आवश्यक दस्तावेज
एमपी डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेश (आदि)।
MP DElEd Counseling Schedule 2026: एमपी डीएलएड काउंसलिंक शेड्यूल 2026
नीचे सारणी में उम्मीदवार डीएलएड प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एमपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जांच सकते हैं:
प्रथम चरण (First Round) -
| क्रमांक | शुरूआती तिथि | अंतिम तिथि | विवरण |
|---|---|---|---|
|
1 |
15-05-2026 |
29-05-2026 |
काउंसलिंग पंजीकरण/चॉइस फिलिंग (अस्थायी) |
|
2 |
01-06-2026 |
मेरिट तैयारी/टेस्टिंग/डाटा शेयरिंग |
|
|
3 |
02-06-2026 |
04-06-2026 |
रन अलॉटमेंट/अनुमोदन/टेस्टिंग/रिपोर्टिंग तैयारी |
|
4 |
05-06-2026 |
लाइव अलॉटमेंट |
|
|
5 |
05-06-2026 |
12-06-2026 |
अलॉटमेंट लेटर प्रिंट/संस्थान में रिपोर्टिंग/फीस जमा/रद्दीकरण |
द्वितीय चरण (Second Round) -
| क्रमांक | शुरुआती तिथि | अंतिम तिथि | विवरण |
|---|---|---|---|
|
6 |
15-06-2026 |
21-06-2026 |
काउंसलिंग पंजीकरण/चॉइस फिलिंग |
|
7 |
22-06-2026 |
मेरिट तैयारी/टेस्टिंग/डाटा शेयरिंग |
|
|
8 |
23-06-2026 |
25-06-2026 |
रन अलॉटमेंट/अनुमोदन/टेस्टिंग/रिपोर्टिंग तैयारी |
|
9 |
29-06-2026 |
लाइव अलॉटमेंट |
|
|
10 |
29-06-2026 |
04-07-2026 |
अलॉटमेंट लेटर प्रिंट/रिपोर्टिंग/फीस जमा/रद्दीकरण |
तृतीय चरण (Third Round) -
| क्रमांक | शुरुआती तिथि | अंतिम तिथि | विवरण |
|---|---|---|---|
|
11 |
06-07-2026 |
12-07-2026 |
काउंसलिंग पंजीकरण/चॉइस फिलिंग |
|
12 |
13-07-2026 |
मेरिट तैयारी/टेस्टिंग/डाटा शेयरिंग |
|
|
13 |
14-07-2026 |
17-07-2026 |
रन अलॉटमेंट/अनुमोदन/टेस्टिंग/रिपोर्टिंग तैयारी (कन्वर्जन) |
|
14 |
20-07-2026 |
लाइव अलॉटमेंट |
|
|
15 |
20-07-2026 |
25-07-2026 |
अलॉटमेंट लेटर प्रिंट/रिपोर्टिंग/फीस जमा/रद्दीकरण |
चतुर्थ चरण (4th Round) -
| क्रमांक | शुरुआती तिथि | अंतिम तिथि |
|---|---|---|
|
1 |
28-07-2026 |
30-07-2026 |
|
2 |
31-07-2026 |
|
|
3 |
03-08-2026 |
06-08-2026 |
पंचम चरण (5th Round) -
| क्रमांक | शुरुआती तिथि | अंतिम तिथि |
|---|---|---|
|
4 |
07-08-2026 |
09-08-2026 |
|
5 |
10-08-2026 |
|
|
6 |
11-08-2026 |
14-08-2026 |
अगली खबर
]Jharkhand Board 12th Result 2026: जेएसी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
झारखंड बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित की गई, जो 3 से 23 फरवरी तक चली। आंसर शीट मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर घोषित किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम