MP B.Tech Counselling 2025: एमपी बीटेक राउंड 1 काउंसलिंग सीट आवंटन dte.mponline.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 30, 2025 | 02:51 PM IST | 2 mins read
प्राधिकरण ने 25 जून, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर डीटीई एमपी 2025 मेरिट सूची जारी की थी। MP BTech 2025 के लिए काउंसलिंग जेईई मेन स्कोर और कक्षा 12 की मेरिट पर आधारित है।
नई दिल्ली : तकनीकी शिक्षा संचालनालय (डीटीई) मध्य प्रदेश ने एमपी बीटेक, बीई काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है। सीट आवंटन चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर रोल नंबर या आवेदन संख्या, पासवर्ड और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Don't Miss: Top 50 Engineering Colleges in Madhya Pradesh
B.Tech Admissions Open @ SAGE Bhopal | SAGE Indore | VIT Bhopal
दूसरे चरण के आवंटन में जेईई मेन-2025 के आधार पर आवंटन के बाद रिक्त स्थानों पर क्वालीफाइंग परीक्षा (हायर सेकेण्डरी) में प्राप्तांको के आधार पर आवंटन जारी किए जाएंगे। जेईई मेन-2025 परीक्षा में शामिल हुए पात्र उम्मीदवारों को जेईई मेन-2025 के आधार पर काउंसलिंग में शामिल होना चाहिए।
एमपी बीटेक काउंसलिंग के किसी भी चरण में प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन चयन कर लॉक करने की अंतिम तिथि से आंवटन जारी होने तक तथा संस्था स्तर की कांउसलिंग (CLC) में, प्रवेश का अवसर प्राप्त करने की तारीख को प्रवेश निरस्ती करने की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।
MP DTE counselling 2025: राउंड 1 शेड्यूल
|
गतिविधियां
|
तारीख / समय
|
|---|---|
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / रजिस्ट्रेशन निरस्त
|
27 मई से 20 जून 2025 (रात 11:45 बजे तक)
|
|
रजिस्ट्रेशन में सुधार (केवल सत्यापित उम्मीदवारों के लिए, एक बार की सुविधा)
|
21 जून से 22 जून 2025 (रात 11:45 बजे तक)
|
|
संस्थाओं के प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन चयन एवं लॉक करना (परिवर्तन की सुविधा अंतिम दो दिन तक उपलब्ध)
|
7 जून से 24 जून 2025 (रात 11:45 बजे तक)
|
|
कॉमन मेरिट सूची की उपलब्धता
|
25 जून 2025
|
|
आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता / आवंटित संस्था में उपस्थिति (मूल दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश सहित)
|
30 जून से 4जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक)
|
|
अपग्रेडेशन का विकल्प ऑनलाइन प्रस्तुत करना
|
30 जून से 4जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक)
|
|
अपग्रेडेशन आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता / संस्था में उपस्थिति (मूल दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश सहित)
|
7 जुलाई से 10 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक)
|
MP DTE counselling 2025: राउंड 2 शेड्यूल
|
गतिविधियां
|
दिनांक / समय
|
|---|---|
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / रजिस्ट्रेशन निरस्त
|
5 जुलाई से 12 जुलाई 2025 (रात 11:45 बजे तक)
|
|
रजिस्ट्रेशन में सुधार (केवल सत्यापित उम्मीदवारों के लिए, एक बार की सुविधा)
|
13 जुलाई से 14 जुलाई 2025 (रात 11:45 बजे तक)
|
|
संस्थाओं के प्राथमिकताक्रम का ऑनलाइन चयन एवं लॉक करना (परिवर्तन की सुविधा अंतिम दो दिन तक उपलब्ध)
|
8 जुलाई से 16 जुलाई 2025 (रात 11:45 बजे तक)
|
|
कॉमन मेरिट सूची जारी करने की तिथि
|
17 जुलाई 2025
|
|
आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता / आवंटित संस्था में उपस्थिति (मूल दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश सहित)
|
21 जुलाई से 25 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे तक)
|
MP DTE CLC counselling: संस्था स्तर पर काउंसलिंग
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
एक्टिविटी |
|---|---|
|
2 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक |
6 अगस्त 2025 सुबह 10:30 बजे से कार्यालय समय तक |
MP DTE CLC counselling: काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों के लिए
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
एक्टिविटी |
|---|---|
|
7 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक |
11 अगस्त 2025 सुबह 10:30 बजे से कार्यालय समय तक |
MP DTE counselling: काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों के लिए
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
एक्टिविटी |
|---|---|
|
12 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक |
14 अगस्त 2025 सुबह 10:30 बजे से कार्यालय समय तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल