MP Board 10th, 12th Result 2024: एमपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट आज होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 24, 2024 | 08:32 AM IST | 1 min read
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) आज यानी 24 अप्रैल को एमपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम शाम 4 बजे जारी करेगा। एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी।
एमपीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक हुई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। एमपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर परीक्षाओं के लिए लगभग 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। एमपी बोर्ड एग्जाम 2014 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी।
Also read MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज शाम 4 बजे, डायरेक्ट लिंक
ऑनलाइन के अलावा छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम एसएमएस के माध्यम से और मोबाइल ऐप का उपयोग करके जांच सकते हैं। एमपीबीएसई मोबाइल ऐप छात्र Google Play Store पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Rajya Shiksha Kendra MP Board Result 2024: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे जांचें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर छात्र आसानी से अपना एमपी बोर्ड स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, आवश्यकतानुसार कक्षा 10वीं या 12वीं परिणाम लिंक खोलें।
- इसके बाद छात्र एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- एमपी बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, छात्र इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’