MP Board 10th, 12th Result 2024: एमपीबीएसई मोबाइल एप पर भी देख सकेंगे 10वीं-12वीं रिजल्ट, जानें प्रक्रिया
Saurabh Pandey | April 24, 2024 | 01:05 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम 2024 का आयोजन एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) आज यानी 24 अप्रैल को एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी करेगा। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ ही स्क्रूटनी शेड्यूल की भी घोषणा की जाएगी। वहीं, कंपार्टमेंटल परीक्षा जुलाई 2024 में होने की उम्मीद है। एमपी बोर्ड परिणाम 2024 से असंतुष्ट छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, एक या दो विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
एमपीबीएसई मोबाइल एप पर भी रिजल्ट
एमपी बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक छात्र अपने रिजल्ट को एमपीबीएसई मोबाइल एप के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को स्मार्ट मोबाइल पर प्ले स्टोर पर जाकर एमपीबीएसई मोबाइल एप को डाउनलोड करना होगा। एप में know your result ऑप्शन का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर और मांगे गए अन्य विवरण को सबमिट करने के बाद एमपी बोर्ड रिजल्ट दिख जाएगा।
स्कूल से मिलेगी मार्कशीट
एमपीबीएसई आज शाम को ऑनलाइन मार्कशीट जारी करेगा जो प्रोविजनल होगा। एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की मूल मार्कशीट, पास प्रमाण पत्र के साथ, स्कूलों को भेजी जाएंगी, जिसे छात्र कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड परीक्षा विवरण
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। इस साल एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के लिए लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षाएं एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी।
MP Board 10th,12th Result 2024 रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- अपनी कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एमपी बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।
- अब रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]GEHU Dehradun Admissions 2024: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के यूजी, पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
GEHU देहरादून यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैंडिडेट कक्षा 12वीं या समकक्षा परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, पीजी पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गई है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम