MP Board Result 2026 Topper: एमपी बोर्ड 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप

Saurabh Pandey | April 15, 2026 | 11:24 AM IST | 1 min read

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए। यह घोषणा मुख्यमंत्री आवास स्थित समत्व सभागृह में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।

रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री आवास स्थित समत्व सभागृह में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.nic.in या mpresults.nic.in के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा डिजिटल लॉकर ऐप, उमंग ऐप और एमपीबीएसई मोबाइल ऐप के माध्यम से भी देख सकते हैं। एमपा बोर्ड ने 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है।

MP Board 10th Result 2026: टॉपर्स लिस्ट

एमपी बोर्ड 10वीं में कुल 73.42 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

रैंक नाम प्राप्तांक जिला
पहला प्रतिभा सिंह सोलंकी 499 गुनौर, पन्ना
दूसरा अक्षरा घोडेश्वर 498 छटेरा, बालाघाट
दूसरा अभय गुप्ता 498 सीधी
तीसरा योगेंद्र सिंह परमार 497 ब्यौहारी, शहडोल
तीसरा अनन्या वर्मा 497 सीधी
तीसरा शिवम बोपचे 497 बालाघाट
तीसरा अर्जुन सिंह राजपूत 497 गुनौर, पन्ना
तीसरा अवनीश कुमार नाई 497 सिंगरोली
तीसरा हिमांशी धाकड़ 497 भोपाल
तीसरा निकिता फरकासे 497 छिंडवाड़ा

mp board result 2026: मार्कशीट डिटेल्स

  1. छात्र-छात्रा का नाम
  2. स्कूल कोड
  3. केंद्र कोड
  4. छात्र का प्रकार
  5. नामांकन संख्या
  6. रोल नंबर
  7. आवेदन संख्या
  8. पिता का नाम

mp board result 2026: टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। टॉपर्स को नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप/ स्कूटी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Also read MP Board 12th Result 2026 (Out) LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी @mpbse.nic.in, टॉपर्स जानें

mp board result 2026: फेल छात्रों को मिलेगा एक और मौका

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने अनिवार्य हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक लाने में असफल रहता है, तो उसे फेल माना जाएगा। पास होने के लिए या अंक सुधार के लिए दोबारा परीक्षा में शामिल होना होगा, जो 7 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]