Saurabh Pandey | April 14, 2026 | 06:49 PM IST | 1 min read
इस वर्ष सीआईएससीई) द्वारा आईसीएसई (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि आईएससी (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गईं।

नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) (CISCE) द्वारा आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के परिणाम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम घोषित होने के बाद, सीआईएससीई अपनी आधिकारिक वेबसाइटों cisce.org और results.cisce.org पर परिणाम लिंक सक्रिय कर देगा।
सीआईएससीई 10वीं,12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपने परिणाम देख सकेंगे, जिसके विस्तृत निर्देश बाद में जारी किए जाने की उम्मीद है।
स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्रों को अपनी विशिष्ट आईडी और इंडेक्स नंबर सहित अपने क्रेडेंशियल तैयार रखना चाहिए। डिजिटल मार्कशीट में विषयवार अंक और उत्तीर्ण होने की स्थिति शामिल होगी।
वर्ष | परिणाम की तिथि | ICSE (10वीं) पास परसेंटेज | ISC (12वीं) पास परसेंटेज |
2025 | 6 मई | 99.47% | 98.19% |
2024 | 6 मई | 99.47% | 98.19% |
2023 | 14 मई | 98.94% | 96.93% |
2022 | 17 / 24 जुलाई | 99.97% | 99.38% |
2021 | 24 जुलाई | 99.98% | 99.76% |
Also read JAC Class 11th Result 2026: झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट jacresults.com पर जारी
रिजल्ट घोषणा के बाद, छात्र mpbse.nic.in, mpresults.nic.in जैसी वेबसाइटों पर लॉग इन करके स्कोरकार्ड देख सकते हैं। बोर्ड ने एमपीबीएसई मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के माध्यम से भी परिणाम देखने की व्यवस्था की गई है।
Santosh Kumar