MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानें पिछले 5 वर्षों में कब-कब जारी हुए नतीजे
Saurabh Pandey | April 24, 2025 | 09:39 AM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मई के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड अपने आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट जारी करेगा और छात्रों को अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट्स
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद निम्नलिखित वेबसाइटों पर भी जारी किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार इसे चेक कर सकेंगे।
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
MP Board Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 या एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एमपी बोर्ड मार्कशीट का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और ले लें।
MP Board Result 2025: पिछले 5 वर्षों में कब-कब जारी हुए नतीजे?
|
वर्ष
|
कक्षा 10 परिणाम तिथि
|
कक्षा 12 परिणाम तिथि
|
|---|---|---|
|
2024
|
24 अप्रैल, 2024
|
24 अप्रैल, 2024
|
|
2023
|
25 मई, 2023
|
25 मई, 2023
|
|
2022
|
29 अप्रैल, 2022
|
29 अप्रैल, 2022
|
|
2021
|
14 जुलाई, 2021
|
29 जुलाई, 2021
|
|
2020
|
4 जुलाई, 2020
|
27 जुलाई, 2020
|
MP Board Result 2025: पिछले वर्ष पास परसेंटेज
वर्ष 2024 में एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 54.35 फीसदी दर्ज किया गया था। वहीं 12वीं में कुल पास प्रतिशत 64.49 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
अगली खबर
]Maharashtra Board Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट mahahsscboard.in पर जल्द, डाउनलोड चरण जानें
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, कुल अंक, डिवीजन और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम