MHT CET 2026 Exam City Slip: एमएचटी सीईटी एग्जाम सिटी स्लिप cetcell.mahacet.org पर जारी, 11 अप्रैल से परीक्षा
Santosh Kumar | April 5, 2026 | 11:16 AM IST | 1 min read
एमएचटी सीईटी सिटी स्लिप देखने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के लिए आवश्यक विवरण की जरूरत होगी।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने आज एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। एमएचटी सीईटी सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर उपलब्ध है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार अब अपने आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का विवरण देख सकते हैं। इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 11 अप्रैल से आयोजित की जाएगी।
MHT CET 2026: MHTCET College Predictor
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
Admission Alert : ITM Skills University
सिटी स्लिप देखने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के लिए आवश्यक विवरण की जरूरत होगी। सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, अलॉट किया गया शहर और अन्य डिटेल्स हैं।
MHT CET 2026 Admit Card: पीसीएम, पीसीबी एग्जाम डेट
एमएचटी सीईटी परीक्षा 11 अप्रैल से शुरू होने वाली है। पीसीएम ग्रुप के लिए सेशन-1 की परीक्षा 11 से 19 अप्रैल तक होगी, जबकि पीसीबी ग्रुप के लिए परीक्षा 21 से 26 अप्रैल तक होगी। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
एमएचटी सीईटी परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। एमएचटी सीईटी 2026 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग का समय और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए होंगे।
MHT CET 2026 Exam City Slip: सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमएचटी सीईटी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर 'CETs' सेक्शन में 2026-2027 पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- एमएचटी सीईटी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैलकुलेटर या किसी भी अन्य अनाधिकृत वस्तु को साथ ले जाना सख्त वर्जित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच