MHT CET Answer Key 2025: एमएचटी सीईटी पीसीबी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी मौका, जानें फीस
Santosh Kumar | May 21, 2025 | 09:33 AM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2025 पीसीबी परीक्षा 9 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी जिसमें कुल 44,114 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
Boost your MHT CET 2026 prep with the most scoring concepts. Focus on high-weightage topics to maximize marks and improve your chances of success in the exam.
Check Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 19 मई, 2025 को एमएचटी सीईटी 2025 पीसीबी ग्रुप की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। उम्मीदवारों के पास एमएचटी सीईटी आंसर-की 2025 में किसी भी त्रुटि के खिलाफ आपत्तियां उठाने का आज यानी 21 मई, 2025 को आखिरी मौका है। यह प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर उम्मीदवार के लॉगिन के जरिए की जा सकती है।
New: MHT CET 2026 Form Correction Link
MHT CET 2026: Most Scoring Concepts | Syllabus | Sample Papers | Mock Test Series
B.Tech @ Datta Meghe | DES Pune University | MIT Academy of Engineering
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्रति प्रश्न ₹1,000 का शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के समर्थन में उचित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
एमएचटी सीईटी 2025 पीसीबी परीक्षा 9 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी जिसमें कुल 44,114 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अनंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
MHT CET Answer Key 2025: फाइनल आंसर की, रिजल्ट जल्द
आपत्तियों की समीक्षा के बाद, संबंधित अधिकारियों द्वारा एमएचटी सीईटी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जो जून 2025 में जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा का परिणाम केवल अंतिम आंसर की के आधार पर घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवारों को समय पर अपनी आपत्तियां दर्ज करानी चाहिए और प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। महाराष्ट्र सेल ने पहले ही एमएचटी सीईटी 2025 पीसीबी आंसर की के साथ प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रकजारी जारी कर दी है।
Also read MAH MBA CET Final Answer Key: एमएएच एमबीए सीईटी फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट जल्द
MHT CET Answer Key 2025: कैसे दर्ज करें आपत्ति?
यदि आवश्यक हो तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्तियां उठाई जा सकती हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी आंसर की 2025 पर क्लिक करें।
- नए पेज पर अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट करें और एमएचटी सीईटी आंसर की प्रदर्शित होगी।
- यदि कोई गलती हो तो प्रमाण व शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करें।
एमएचटी सीईटी का आयोजन महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, कानून, कृषि और होटल प्रबंधन जैसे विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी