MHT CET 2024: सीएपी रजिस्ट्रेशन cetcell.mahacet.org पर जल्द होंगे शुरू, इन दस्तावेजों को रखें तैयार
Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 05:50 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (सीईटी सेल) ने छात्रों को सक्षम अधिकारियों से मूल प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली: सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (सीएपी) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर शुरू की जाएगी। सीएपी 2024 के माध्यम से कैंडिडेट इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, एमबीए, लॉ, होटल मैनेजमेंट सहित अन्य प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे।
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल ने एमएचटी सीईटी 2024 के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के पहले और दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों की एक सूची जारी की है। केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया 2024 (सीएपी 2024) के लिए आवश्यक दस्तावेज अभ्यर्थी नीचे देख सकते हैं।
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (सीईटी सेल) ने छात्रों को सक्षम अधिकारियों से मूल प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सलाह दी है। सीईटी सेल ने नोटिस में कहा कि, छात्र द्वारा नकली प्रमाण पत्र जमा करने पर कैंडिडेट का प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। संस्थान ने आपराधिक मामला दर्ज करने की भी चेतावनी दी है।
Also read UGC NET Correction Window 2024: यूजीसी नेट आवेदन करेक्शन विंडो आज से शुरू, 23 मई तक सुधार का मौका
सीईटी सेल ने बताया कि, “शैक्षणिक सत्र 2016-17 के दौरान कुछ उम्मीदवारों द्वारा सक्षम अधिकारियों से प्राप्त किए बिना जाति/ जनजाति प्रमाण पत्र/ जाति वैधता प्रमाण पत्र/ दिव्यांग प्रमाण पत्र/ गैर क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट जैसे फर्जी प्रमाण पत्र जमा करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश रद्द करते हुए, उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए।”
Maharashtra Centralised Admission Process 2024: आवश्यक दस्तावेज
CAP 2024 पंजीकरण के लिए महाराष्ट्र में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- जाति या जनजाति प्रमाण पत्र।
- जाति या जनजाति वैधता प्रमाण पत्र।
- राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- ईडब्लूएस प्रमाण पत्र।
- दिव्यांग सर्टिफिकेट।
- रक्षा कैंडर से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रमाण पत्र।
- स्कॉलरशिप, फीस रिम्बर्समेंट आदि के लिए आधार नंबर और बैंक खाता।
- टीएफडब्ल्यूएस योजना के तहत प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के लिए आय प्रमाण पत्र।
- वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए अनुभव प्रमाण पत्र और नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट।
- गैर-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति को छोड़कर सभी पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 31 मार्च 2025 तक वैध है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच