Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 05:29 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी आंसर की 2024 के खिलाफ उम्मीदवारों को 22 मई से 26 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Now
नई दिल्ली: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने पीसीएम और पीसीबी दोनों ग्रुप के लिए आज यानी 21 मई को एमएचटी सीईटी आंसर की 2024 जारी कर दी है। एमएचटी सीईटी 2024 उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर देख सकते हैं।
MHT CET 2026: Session 2 Answer Key | College Predictor
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Admission Alert : MIT World Peace | Amity Mumbai | ITM Skills
उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एमएचटी सीईटी पीसीबी ग्रुप एग्जाम 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जबकि पीसीएम समूह के लिए परीक्षा का आयोजन 2 मई से 16 मई तक किया गया था।
एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी आंसर की और एमएचटी सीईटी 2024 पीसीएम उत्तर कुंजी के खिलाफ छात्रों को चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है:
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “एमएचटी सीईटी एग्जाम 2024 की उत्तर पुस्तिका और उम्मीदवारों द्वारा हल किए गए प्रश्न पत्र संबंधित छात्रों की लॉगिन आईडी पर जारी किए गए हैं।” एमएचटी सीईटी 2024 स्कोर के माध्यम से छात्र भाग लेने वाले संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
उम्मीदवारों को एमएचटी सेट 2024 आंसर की के विरुद्ध आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। प्राप्त चुनौतियों की जांच के बाद एमएचटी सीईटी फाइनल आंसर की 2024 जारी की जाएगी। एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2024 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा।
छात्र नीचे दिए गए चरणों का उपयोग करके पीसीबी और पीसीएम ग्रुप के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं: