MH SET 2025 Registration: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण कल से होगा शुरू, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | February 23, 2025 | 12:17 PM IST | 2 mins read
एमएच एसईटी 2025 परीक्षा महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर, अहिल्यानगर, नासिक, धुले, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, रत्नागिरी, परभणी, नंदुरबार में और गोवा के पणजी में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) कल यानी 24 फरवरी से महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा 2025 (MH SET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in के माध्यम से अंतिम तिथि 13 मार्च तक एमएच सेट 2025 आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के साथ भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। कैंडिडेट 14 मार्च से 21 मार्च तक 500 रुपए विलंब शुल्क का भुगतान करके 40वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। महाराष्ट्र स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी।
पात्रता मानदंड के अनुसार, संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी करने वाले कैंडिडेट एमएच एसईटी एग्जाम 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जो उम्मीदवार पहले से ही किसी विशेष विषय में एसईटी के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें उसी विषय में दोबारा परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एमएच एसईटी 2025 परीक्षा महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर, अहिल्यानगर, नासिक, धुले, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, रत्नागिरी, परभणी, नंदुरबार में और गोवा के पणजी में आयोजित की जाएगी।
Also read MAH CET 2025 Final Schedule: महाराष्ट्र सीईटी परीक्षाओं का फाइनल शेड्यूल cetcell.mahacet.org पर जारी
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को फॉर्म प्रोसेसिंग शुल्क सहित 800 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले ओबीसी, डीटी (ए) (वीजे) / एनटी (बी) / एनटी (सी) / एनटी (डी) / एसईबीसी / (नॉन क्रीमी लेयर के लिए) / ओपन (ईडब्ल्यूएस) / पीडब्ल्यूडी / एससी / एसटी / ट्रांसजेंडर / अनाथ श्रेणी के उम्मीदवार को 650 रुपए का भुगतान करना होगा।
महाराष्ट्र एसईटी परीक्षा महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 40% अंक तथा आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 35% अंक है। अधिक जानकारी के लिए एसपीपीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
MH SET 2025 Notification: आवेदन प्रक्रिया जानें?
एमएच एसईटी 2025 परीक्षा के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं:
- MH SET की आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, MH SET पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेजन अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख ले।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल