MH 5-year LLB CET 2024 Answer Key: महाराष्ट्र 5-वर्षीय एलएलबी सीईटी आंसर-की जारी; परिणाम तिथि 16 जून
Santosh Kumar | June 6, 2024 | 11:15 AM IST | 2 mins read
एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी सीईटी 2024 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने आज यानी 6 जून को एमएच 5-वर्षीय एलएलबी सीईटी 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। सीईटी सेल ने अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी के विरुद्ध आपत्तियां उठाने का अवसर भी प्रदान किया है।
एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी सीईटी 2024 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। महाराष्ट्र 5-वर्षीय एलएलबी सीईटी 2024 परीक्षा 30 मई को देश भर के लगभग 53 शहरों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को सीईटी सेल द्वारा प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ 8 जून तक आपत्तियां उठाने की अनुमति है।
MH 5-year LLB CET 2024 Result Date: 16 जून को परिणाम
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 1,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी सीईटी परिणाम 2024 इस साल 16 जून को जारी किया जाएगा। परिणाम तैयार करने के लिए सामान्यीकरण प्रक्रिया का उपयोग किया जाएगा।
उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा, बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
MAH 5-year LLB Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MAH 5-year LLB Answer Key 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- Homepage पर दिए गए 'CETs' टैब पर क्लिक करें और 2024-25 चुनें।
- नया पेज खुलेगा, यहां पोर्टल पर पंजीकृत ईमेल आईडी, पासवर्ड दर्ज करें।
- MAH 5-year LLB Answer Key 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NEET UG 2024: कोटा में नीट प्रवेश परीक्षा नतीजे आने के एक दिन बाद छात्रा ने 9वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
कोटा में नीट के नतीजों से नाखुश एक छात्रा ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज (6 जून) बताया कि छात्रा को मौके पर ही अस्पताल ले जाया गया जहां 1 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल