MEA Internship 2026-27: विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप के लिए आवेदन जारी, जानें पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया

Saurabh Pandey | September 21, 2026 | 10:50 AM IST | 2 mins read

विदेश मंत्रालय ने अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के सत्र के लिए 30 पदों पर इंटर्नशिप के आवेदन मांगे हैं। इच्छुक ग्रेजुएट और फाइनल ईयर के छात्र 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया दो चरणों-प्रारंभिक स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू में पूरी होगी।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक चलने वाले इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कॉलेज के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र या हाल ही में स्नातक पूरा कर चुके उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 27 सितंबर तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।

इसके बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी, जिसमें पंजीकरण से लेकर चयन और प्रमाणपत्र आवंटन तक का कार्य समर्पित पोर्टल पर होगा।

इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदक की आयु इंटर्नशिप वर्ष के 31 दिसंबर तक 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

MEA Internship 2026: पात्रता मानदंड

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना और आवेदन करते समय किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी कर लेना जरूरी है। इसके अलावा, अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के आखिरी साल के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं, अगर इंटर्नशिप उनके आखिरी साल के करिकुलम का जरूरी हिस्सा है।

MEA Internship 2026: इंटर्नशिप विवरण, पदों की संख्या

मंत्रालय द्वारा यह इंटर्नशिप हर साल छह-छह महीने के दो सत्रों (अप्रैल से सितंबर और अक्टूबर से मार्च) में आयोजित की जाती है। प्रत्येक सत्र में अधिकतम 30 इंटर्न्स को चुना जाएगा। हर एक इंटर्न की कार्यावधि न्यूनतम एक महीने और अधिकतम तीन महीने की होगी। चयनित छात्रों को विदेश मंत्रालय के कामकाज, इसके संबद्ध कार्यालयों और नागरिकों की सहायता में इसकी भूमिका को करीब से समझने का मौका मिलेगा।

Also read योगी आदित्यनाथ ने क्लर्क कैडर के लिए चुने गए 912 उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, पिछली सरकारों पर कसा तंज

MEA Internship 2026: इंटरव्यू विवरण

इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या हर टर्म में रखे जाने वाले इंटर्न की संख्या से तीन गुना होगी। मेरिट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाले पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू प्रोसेस से अधिक से अधिक 30 उम्मीदवारों को चुना जाएगा और इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा। अगर कोई चुना गया उम्मीदवार शामिल नहीं होता है, तो संबंधित राज्य की मेरिट लिस्ट में अगले उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा।

MEA Internship 2026: चयन प्रणाली

इंटर्नशिप के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों -प्रारंभिक स्क्रीनिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार में पूरी होगी। यह प्रणाली 'कोटा कम वेटेज' पर आधारित है, जिसमें 14 राज्यों से 26, 4 केंद्र शासित प्रदेशों से 2 और समाज के वंचित वर्गों जिलों से 2 उम्मीदवारों का चयन होगा। कुल सीटों में कम से कम 30% सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगी। उम्मीदवारों की मेरिट सूची 12वीं और स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्य-वार और महिला/पुरुष के लिए अलग-अलग तैयार की जाएगी।

MEA Internship 2026: मंथली स्टाइपेंड

इंटर्नशिप के लिए चुने गए इंटर्न को हर महीने 10,000 रुपये का मानदेय या स्टाइपेंड मिलेगा। मंत्रालय हवाई जहाज से आने-जाने के एक सफर का खर्च भी उठाएगा; यह खर्च दिल्ली और उम्मीदवार के गृह-राज्य की राजधानी या उनके कॉलेज/यूनिवर्सिटी के बीच इकॉनमी-क्लास के हवाई किराए की तय सीमा के आधार पर होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]