NEET UG 2024 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव, राउंड 2 पंजीकरण mcc.nic.in पर दोबारा शुरू
Saurabh Pandey | September 13, 2024 | 06:27 PM IST | 1 min read
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने एमसीसी नीट काउंसलिंग 2024 के राउंड 2 के लिए सीट मैट्रिक्स जारी किया है। इस राउंड में 614 नई सीटें जोड़ी गई हैं।
नई दिल्ली : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नीट यूजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल को संशोधित किया है। एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 पंजीकरण विंडो आज यानी 13 सितंबर, 2024 को फिर से खुल गई है। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं।
एनएमसी/एमओएचएफडब्ल्यू द्वारा जारी नए अनुमति पत्र (एलओपी) के अनुसार, राउंड 2 के मैट्रिक्स में नई सीटें जोड़ने के लिए कार्यक्रम को संशोधित किया गया है।
NEET UG 2024: संशोधित कार्यक्रम
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2024 तक है, जबकि विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा लिंक 16 सितंबर रात 11.55 बजे तक सक्रिय रहेगा।
NEET UG 2024 Counselling: सीट आवंटन-रिपोर्टिंग
नीट यूजी काउंसलिंग सीट राउंड 2 सीट आवंटन प्रक्रिया 17 सितंबर से 18 सितंबर, 2024 तक होगी और राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 19 सितंबर, 2024 को घोषित किया जाएगा। सीट हासिल करने वाले उम्मीदवारों को 20 सितंबर से 27 सितंबर, 2024 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना/जॉइन करना होगा और शामिल होने वाले उम्मीदवारों का डेटा 28 सितंबर से 30 सितंबर, 2024 तक सत्यापित किया जाएगा।
Also read CAT 2024: कैट पंजीकरण की आखिरी डेट आगे बढ़ी, 20 सितंबर तक आवेदन का मौका
NEET UG 2024 Counselling: पंजीकरण प्रक्रिया
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूजी काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- नीट यूजी आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- नीट यूजी आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल