NEET UG 2024 Counselling Schedule: नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल mcc.nic.in पर जारी, 14 अगस्त से पंजीकरण
Saurabh Pandey | July 30, 2024 | 03:50 PM IST | 2 mins read
एमसीसी अखिल भारतीय कोटा की 15 प्रतिशत सीटों और सभी एम्स, जिपमर पांडिचेरी की 100 प्रतिशत सीटों, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय सीटों और 100 प्रतिशत डीम्ड विश्वविद्यालय सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 अगस्त 2024 से शुरू होगी।
नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया देश के 710 मेडिकल कॉलेजों में लगभग 1.10 लाख एमबीबीएस सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। आयुष और नर्सिंग पाठ्यक्रमों की सीटों के अलावा, 21,000 बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) सीटों के लिए भी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
एमसीसी अखिल भारतीय कोटा की 15 प्रतिशत सीटों और सभी एम्स, जिपमर पांडिचेरी की 100 प्रतिशत सीटों, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय सीटों और 100 प्रतिशत डीम्ड विश्वविद्यालय सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी।
NEET UG Counselling fee: काउंसलिंग शुल्क
- केंद्रीय विश्वविद्यालय, डीयू, एएमयू, बीएचयू, जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली, एएफएमसी एवं ईएसआईसी, सभी एम्स, जिपमर में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम हेतु सामान्य श्रेणी के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये है।
- केंद्रीय यूनिवर्सिटी, सभी एम्स, जिपमर, एएफएमसी, ईएसआईसी और एम्स के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 10,000 रुपये सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सिक्योरिटी अमाउंट के रूप में 5,000 रुपये देना होगा।
- डीम्ड विश्वविद्यालयों में मेडिकल, डेंटल, बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 5,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क और 2 लाख रुपये सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा।
NEET UG 2024 Counselling: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
तिथियां
|
|---|---|
|
भाग लेने वाले संस्थानों और एनएमसी द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
|
14 अगस्त से 16 अगस्त 2024 तक
|
|
पंजीकरण और शुल्क भुगतान
|
14 अगस्त से 21 अगस्त 2024 तक
|
|
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग
|
16 अगस्त से 20 अगस्त 2024 तक
|
|
सीट आवंटन की प्रक्रिया
|
21 से 22 अगस्त 2024 तक
|
|
राउंड 1 रिजल्ट
|
23 अगस्त 2024
|
|
रिपोर्टिंग और जॉइनिंग
|
24 से 29 अगस्त 2024 तक
|
|
अभ्यर्थियों का सत्यापन
|
30 से 31 अगस्त 2024 तक
|
Also read NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी के लिए काउंसलिंग पंजीकरण mcc.nic.in पर अगले सप्ताह से होगा शुरू
NEET UG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
- पोस्टकार्ड आकार का फोटो
- बाएं और दाएं हाथ की उंगलियां और अंगूठे के निशान
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र
- भारतीय नागरिक होने का प्रमाण
- निवास प्रमाण पत्र
- कक्षा 10 का प्रमाण पत्र
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल