Saurabh Pandey | September 7, 2026 | 07:00 PM IST | 2 mins read
यूपी होमगार्ड्स भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 14 सितंबर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए संशोधित एडमिट कार्ड अब 7 सितंबर के बजाय 10 सितंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड्स भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा फिजिकल टेस्ट के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थी 10 सितंबर 2026 से अपने संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अभ्यर्थियों के संशोधित एडमिट कार्ड पहले 7 सितंबर 2026 को जारी होने थे, लेकिन अब इन्हें 10 सितंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की तिथियों में संशोधन हुआ है, उनके लिए पुरानी तिथियों के लिए जारी किए गए पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे।
यदि किसी अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या या कठिनाई आती है, तो वह बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकता है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार, प्रदेश की विभिन्न पीएसी वाहिनी और रिजर्व पुलिस लाइंस में होमगार्ड्स पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 14 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तिथि और समय पर आवंटित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
Also read BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती की लास्ट डेट 17 सितंबर तक बढ़ी
यूपी होमगार्ड्स भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। अगर कोई उम्मीदवार दौड़ पूरी नहीं कर पाता है तो उसे फाइनल लिस्ट में जगह नहीं मिलेगी।