Trusted Source Image

Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 13 सितंबर को एग्जाम

Saurabh Pandey | September 7, 2026 | 02:38 PM IST | 2 mins read

कोटा विश्वविद्यालय, राजस्थान ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान SET 2026 का एडमिट कार्ड कोटा यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान SET 2026 का एडमिट कार्ड कोटा यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा (UOK), राजस्थान ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। राजस्थान एसईटी के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर छपी सभी जानकारियों को चेक करना चाहिए।

राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड सिर्फ डिजिटल फॉर्मेट में जारी किया गया है और इसकी कोई फिजिकल कॉपी पोस्ट से नहीं भेजी जाएगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

Rajasthan SET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. कोटा यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Rajasthan SET 2026 Admit Card” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
  4. स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  5. एडमिट कार्ड पर छपी सभी जानकारियों को ध्यान से देखें।
  6. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

Rajasthan SET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम और फोटो
  2. आवेदन नंबर और रोल नंबर
  3. जन्म की तारीख
  4. परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा का समय
  5. परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  6. उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  7. परीक्षा के दिन के लिए सामान्य निर्देश

Also read UP Cooperative Bank Exam Date 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक एग्जाम शेड्यूल जारी, ऑनलाइन परीक्षा एक चरण में होगी

RPSC SET 2026: परीक्षा तिथि

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Rajasthan SET 2026: क्वालीफाइंग मार्क्स

श्रेणीन्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
सामान्य, ईडब्ल्यूएस40% (दोनों पेपरों का कुल मिलाकर)
अन्य पिछड़ा वर्ग35% (दोनों पेपरों का कुल मिलाकर)
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, थर्ड जेंडर35% (दोनों पेपरों का कुल मिलाकर)


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications