Trusted Source Image

EMRS 2025 Tier-II Result: ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जल्द

Saurabh Pandey | September 7, 2026 | 10:38 PM IST | 1 min read

नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स' ने ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी कंप्यूटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स' ने ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी कंप्यूटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स' ने ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी कंप्यूटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल सिलेक्शन एग्जाम (ESSE) 2025 के तहत पीजीटी कंप्यूटर साइंस पद के लिए टियर-II परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ईएमआरएस टियर 2 फेज 3 का रिजल्ट 2026 अब आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर उपलब्ध है। जिन कैंडिडेट्स ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस पद के लिए 22 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच परीक्षा दी थी, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना स्कोरकार्ड पीडीएफ देख सकते हैं।

EMRS Tier 2 Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एनईएसटीएस की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in या CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिक्रूटमेंट या रिजल्ट सेक्शन देखें।
  3. अपनी पोस्ट के लिए EMRS टियर 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालें।
  5. अपना रिजल्ट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
  6. अब स्कोरकार्ड या मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

Also read UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट

EMRS 2025 Tier-II Result: स्किल टेस्ट शेड्यूल जल्द

ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी कंप्यूटर साइंस परीक्षाके लिए पात्र उम्मीदवारों के स्किल टेस्ट का शेड्यूल एनईएसटीएस की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर अलग से जारी किया जाएगा। ESSE-2025 के तहत बाकी टीचिंग और नॉन-टीचिंग पोस्ट के नतीजे अभी तैयार किए जा रहे हैं और उन्हें अलग-अलग चरणों में घोषित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications