Trusted Source Image

RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो जल्द

Saurabh Pandey | September 7, 2026 | 07:07 PM IST | 1 min read

रेलवे ग्रुप डी भर्ती की आंसर की 2026 डाउनलोड करने का लिंक आरआरबी की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट्स पर एक्टिवेट कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन कर सकते हैं।

रिस्पॉन्स शीट और आंसर की की मदद से उम्मीदवार सीबीटी में अपने प्रदर्शन की जांच कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
रिस्पॉन्स शीट और आंसर की की मदद से उम्मीदवार सीबीटी में अपने प्रदर्शन की जांच कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और यूजर पासवर्ड (जन्मतिथि) दर्ज करना होगा।

इस अंतरिम उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने जवाबों की तुलना आधिकारिक उत्तरों से कर सकते हैं और नतीजे आने से पहले ही अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। उम्मीदवारों को आंसर की और रिस्पॉन्स शीट को ध्यान से देखना चाहिए और अगर कोई आपत्ति हो, तो उसे तय समय-सीमा के भीतर दर्ज करना होगा। हालांकि आरआरबी की तरफ से ऑब्जेक्शन विंडो नहीं ओपन की गई है।

RRB Group D Answer Key 2026: आंसर की विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  2. परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
  3. प्रश्न-पत्र की जानकारी
  4. उम्मीदवार द्वारा हल किए गए प्रश्न
  5. उम्मीदवार के दर्ज किए गए जवाब
  6. सही जवाब
  7. प्रश्न-वार मूल्यांकन की जानकारी

Also read CTET Correction Window 2026: सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन, संपादन योग्य विवरण जानें

RRB Group D Exams: परीक्षा कब-कब हुई थी?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा कुल 16 दिनों तक चली, जो 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। यह भर्ती प्रक्रिया लेवल 1 की 22,195 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications