MCC NEET UG Counselling 2024: एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम कल होगा जारी, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | September 12, 2024 | 07:21 AM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से कल यानी 13 सितंबर को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG 2024) काउंसलिंग के लिए राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमसीसी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। शेड्यूल के अनुसार सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 11 सितंबर से 12 सितंबर तक की जाएगी।
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 14 सितंबर से 20 सितंबर 2024 के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। संस्थान 21 सितंबर से 22 सितंबर 2024 तक उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे। नीट यूजी काउंसलिंग से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए समिति की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
समिति ने NEET UG राउंड 2 काउंसलिंग के लिए 6,947 वर्चुअल रिक्तियों की घोषणा की है, साथ ही MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 614 सीटें जोड़ी हैं। ये सीटें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, थलारसिंगी गांव (पडेरू, आंध्र प्रदेश), गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (नासिक, महाराष्ट्र) और मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हैदराबाद) में उपलब्ध हैं।
NEET UG round 2 Counselling 2024 Schedule: कार्यक्रम शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में NEET UG 2024 राउंड 2 काउंसलिंग तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| सीट आवंटन प्रक्रिया | 11 से 12 सितंबर |
| सीट आवंटन परिणाम | 13 सितंबर |
| आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग | 14 से 20 सितंबर |
| संस्थान द्वारा अभ्यर्थियों का डेटा सत्यापन | 21 से 22 सितंबर |
NEET UG Round 3 Counselling 2024 Schedule: कार्यक्रम शेड्यूल
नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होगी और 2 अक्टूबर को समाप्त होगी। नीट यूजी राउंड 3 च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा 27 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध रहेगी। नीट यूजी राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम प्रसंस्करण 3 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 5 अक्टूबर 2024 को जारी होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार