Trusted Source Image

UPTAC Counselling 2024: यूपीटेक बीटेक स्पेशल राउंड सीट आवंटन रिजल्ट जारी, uptac.admissions.nic.in से करें चेक

Santosh Kumar | September 11, 2024 | 10:09 PM IST | 1 min read

रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को यूपीटेक बीटेक राउंड 6 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

बीटेक स्पेशल राउंड फिजिकल रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 11 से 13 सितंबर के बीच होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीटेक स्पेशल राउंड फिजिकल रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 11 से 13 सितंबर के बीच होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने आज यानी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (यूपीटेक) 2024 के बीटेक स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, वे अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को यूपीटेक बीटेक राउंड 6 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसके बाद, बीटेक स्पेशल राउंड फिजिकल रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 11 से 13 सितंबर के बीच होगी।

UPTAC BTech Counselling 2024: जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थी नीचे यूपीटेक बीटेक स्पेशल राउंड के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण देख सकते हैं-

  • जेईई मेन रिजल्ट स्कोरकार्ड 2024
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • उपश्रेणी प्रमाण पत्र (स्वतंत्रता सेनानी/शारीरिक रूप से विकलांग/सशस्त्र बल) (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए)

Also readUP DElEd Registration 2024: यूपी डीएलएड प्रवेश पंजीकरण 18 सितंबर से होगा शुरू, जानें पात्रता

UPTAC Counselling 2024: राउंड 6 सीट आवंटन परिणाम

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीटेक बी.टेक काउंसलिंग 2024 स्पेशल राउंड के लिए सीट आवंटन की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'UPTAC BTech Counselling 2024 Round 6 Seat Allotment' लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई (मेन) आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग 2024 राउंड 6 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
  • विवरण की जांच करके पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।

यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग 2024 स्पेशल राउंड के लिए आवेदन विंडो 7 से 8 सितंबर तक खुली थी। पंजीकरण के बाद आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर थी। अभ्यर्थी 9 सितंबर तक दस्तावेजों का सत्यापन कर सकते थे। जबकि च्वाइस फिलिंग 8 से 10 सितंबर तक जारी रही।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications