MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का फाइनल रिजल्ट जारी; 659 नई सीटें जोड़ी गईं

Santosh Kumar | September 12, 2026 | 05:42 PM IST | 1 min read

फाइनल नतीजों के आधार पर सीट पाने वाले कैंडिडेट्स को 12 से 18 सितंबर के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 2 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है।(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 2 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट उन कैंडिडेट्स के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने दूसरे राउंड में रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की। फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही, अलॉट की गई सीटों पर रिपोर्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए कुल 659 नई सीटें जोड़ी गईं। इनमें लगभग 395 एमबीबीएस सीटें, 125 बीडीएस सीटें और 139 बीएससी नर्सिंग सीटें शामिल थीं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, राउंड 2 के सीट मैट्रिक्स में 11,302 सीटें 'क्लियर वैकेंसी' और 12,283 सीटें 'वर्चुअल वैकेंसी' के तौर पर दिखाई गईं। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

NEET UG Counselling 2026: कॉलेज में 18 सितंबर तक करें रिपोर्ट

फाइनल नतीजों के आधार पर सीट पाने वाले कैंडिडेट्स को 12 से 18 सितंबर के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान, उन्हें एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा।

कॉलेज 19 सितंबर को एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स के डेटा की जांच करेंगे। जो कैंडिडेट्स अलॉट की गई सीट स्वीकार नहीं करना चाहते या अपग्रेड चाहते हैं, वे नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 में शामिल हो सकते हैं।

Also read NBEMS NEET PG 2026 Result: नीट पीजी का रिजल्ट कब आएगा? आंसर-की पीडीएफ natboard.edu.in पर जल्द

MCC NEET UG Counselling 2026: डीवी के लिए आवश्यक दस्तावेज

रिपोर्टिंग के समय, उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, अलॉटमेंट लेटर, 10वीं-12वीं कक्षा के सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और श्रेणी सर्टिफिकेट जैसे मूल डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे।

उम्मीदवार मदद के लिए “Contact Us” सेक्शन में दिए गए 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार 7824848020 पर हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या mcc2026@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]