MCC NEET UG Counselling 2026: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 अगस्त को होगा जारी

Santosh Kumar | August 19, 2026 | 06:19 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार मदद के लिए पोर्टल दिए गए 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार 7824848020 पर हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर संशोधित शेड्यूल उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करने की तारीख बदल दी है। पहले यह रिजल्ट 19 अगस्त को जारी होने वाला था, लेकिन अब यह 21 अगस्त को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध होगा।

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों के साथ-साथ एम्स, जिपमर, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ और एएफएमसी जैसे संस्थानों की 100 प्रतिशत सीटों के लिए की जा रही है।

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग की प्रक्रिया 5 अगस्त को शुरू हुई। रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान 15 अगस्त तक पूरा हो गया, जबकि चॉइस भरने और लॉक करने की समय-सीमा 18 अगस्त को रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई थी।

MCC NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 का शेड्यूल संशोधित

19 अगस्त को संशोधित शेड्यूल जारी करते हुए, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 19 और 20 अगस्त के लिए तय की है, और इसका परिणाम 21 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट मिलेगी, उन्हें 22 से 31 अगस्त के बीच अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जॉइन करने वाले उम्मीदवारों के डेटा वेरिफिकेशन 1 सितंबर को किया जाएगा।

Also read Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड नीट काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल संशोधित, आवेदन व चॉइस फिलिंग डेट बढ़ी

MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी सीट अलॉटमेंट कैसे देख सकेंगे?

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिए कैंडिडेट्स को mcc.nic.in पर जाना होगा। वहां, वे 'यूजी मेडिकल' पोर्टल पर लॉग इन करके या पीडीएफ लिस्ट में रोल नंबर खोजकर अलॉट किए गए कॉलेज और कोर्स की जानकारी देख सकते हैं।

उम्मीदवार मदद के लिए पोर्टल दिए गए 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार 7824848020 पर हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या mcc2026@gov.in पर ईमेल के जरिए अपने सवाल भेज सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]