MCC NEET UG Counselling 2025: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, जानें रिपोर्टिंग तिथि
Abhay Pratap Singh | October 8, 2025 | 08:49 AM IST | 1 min read
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा 8 अक्टूबर को नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट यूजी 2025 राउंड 3 अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को आवंटित संस्थानों में 9 से 17 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग करनी होगी। संस्थानों द्वारा प्रवेशित छात्रों का डेटा सत्यापन 18 से 19 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।
नीट यूजी 2025 सीट मैट्रिक्स के अनुसार, 4,821 सीटें स्पष्ट रिक्ति श्रेणी में और 10,737 वर्चुअल रिक्ति श्रेणी में उपलब्ध हैं। नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2025 के लिए कुल 139 सीटें जोड़ी गई हैं, जिनमें दिल्ली (एनसीटी) में 42 सीटें, गुजरात में 25, हरियाणा में 15, महाराष्ट्र में 25, पंजाब में 25 और यूपी में 7 सीटें हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो अभ्यर्थी तीसरे चरण की सीटों में शामिल नहीं होते हैं, उनकी फीस जब्त कर ली जाएगी और उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी काउंसलिंग के अगले चरणों में भाग नहीं ले सकेंगे।
इसके अलावा, रिक्त सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक किया जाएगा। स्ट्रे राउंड आवंटन परिणाम 29 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे और कॉलेज रिपोर्टिंग 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगी।
MCC NEET UG counselling 2025 Round 3 Seat Allotment: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नीट यूजी सीट आवंटन परिणामा 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
- नीट यूजी राउंड 3 आवंटन पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- नीट यूजी सीट अलॉटमेंट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी