MCC NEET UG Counselling 2026: एमसीसी नीट काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 17 अगस्त को आएगा रिजल्ट
Santosh Kumar | August 5, 2026 | 10:27 AM IST | 2 mins read
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जबकि फीस जमा करने की सुविधा उसी दिन शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पात्र उम्मीदवार राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर कर सकते हैं। यह काउंसलिंग 15% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) के तहत और डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स, जिपमर और उनसे जुड़े संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए की जा रही है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जबकि फीस जमा करने की सुविधा उसी दिन शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को नीट रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और डीओबी के साथ डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
इनमें नीट स्कोरकार्ड, 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट, फ़ोटो, सिग्नेचर और कैटेगरी सर्टिफिकेट शामिल हैं। नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होगी और 13 अगस्त को सुबह 11 बजे तक चलेगी।
MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डेट
राउंड 1 के लिए चॉइस लॉकिंग 12 अगस्त को शाम 4 बजे से 13 अगस्त को सुबह 11 बजे तक की जा सकेगी। उम्मीदवार अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स ध्यान से भरें और समय सीमा खत्म होने से पहले उसे लॉक कर दें।
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 13 से 16 अगस्त तक चलेगी। राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 17 अगस्त को जारी किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को 18 से 22 अगस्त के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
MCC NEET UG Counselling 2026: ट्यूटोरियल वीडियो भी जारी
यह काउंसलिंग केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने नीट यूजी 2026 परीक्षा पास की है। एमसीसी ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ट्यूटोरियल वीडियो भी जारी किए हैं, ताकि रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में कोई गलती न हो।
नीट 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवार को परीक्षा में कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल हासिल करना अनिवार्य है। 11 लाख से अधिक सफल कैंडिडेट्स नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में भाग लेंगे।
NEET UG Counselling 2026: नीट काउंसलिंग प्रक्रिया में कई सुधार
एमसीसी ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में कई सुधार किए हैं। बदले हुए नियमों के तहत, सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करना (फिजिकल रिपोर्टिंग) अब जरूरी नहीं होगा।
और उन्हें अलॉट की गई सीटों से ऑनलाइन इस्तीफा देने की भी अनुमति होगी। जिन अभ्यर्थियों को अपनी आवंटित सीट छोड़नी होगी, वे एमसीसी काउंसलिंग के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन ऐसा कर सकेंगे।
अगली खबर
]NEET Paper Leak: नीट प्रश्नपत्र लीक को रोकने के लिए किए गए व्यापक सुधार - सुप्रीम कोर्ट से केंद्र
सरकार ने कहा कि जहां शिक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की निगरानी करता है, वहीं नीट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार