MET 2025 Schedule: मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट शेड्यूल manipal.edu पर जारी, रजिस्ट्रेशन डेडलाइन जानें
Saurabh Pandey | February 6, 2025 | 06:45 PM IST | 1 min read
मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट 2025 पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट manipal.edu पर सक्रिय है। उम्मीदवार एमईटी 2025 परीक्षा के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (एमएएचई) ने मणिपाल प्रवेश परीक्षा (एमईटी) 2025 शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट manipal.edu पर जाकर एमईटी 2025 परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट 2025 मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मणिपाल), सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसएमयू सिक्किम), मणिपाल यूनिवर्सिटी (एमयू) जयपुर और मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बेंगलुरु (एमएएचई मणिपाल) द्वारा प्रस्तावित बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है।
MET 2025: परीक्षा तिथि
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट 2025 फेज 1 परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि प्रवेश परीक्षा के बाद केवल एमईटी रैंक धारकों के लिए ऑनलाइन बीटेक कॉमन काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। एमईटी मेरिट लिस्ट जून के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी।
MET 2025: आयुसीमा
एमईटी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है।
MET 2025: पंजीकरण डेडलाइन
मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट 2025 पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट manipal.edu पर सक्रिय है। उम्मीदवार एमईटी 2025 परीक्षा के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Manipal Entrance Test 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य विषयों के रूप में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। मैथ, फिजिक्स और किसी भी वैकल्पिक विषय (केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी, या किसी तकनीकी व्यावसायिक विषय) में 50% अंक अनिवार्य हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच