CBSE Curriculum: सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को मिली जगह, सीएम ने कहा- मिथिला के लिए गर्व की बात
Santosh Kumar | May 25, 2026 | 04:26 PM IST | 1 min read
सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माध्यमिक स्तर पर सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को एक विषय के रूप में शामिल किया है।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा को शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि यह मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और भाषाई विरासत के लिए गर्व की बात है। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माध्यमिक स्तर पर मैथिली को एक विषय के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया है।
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कक्षा एक से माध्यमिक स्तर तक सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा को शामिल किया जाना मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और भाषाई गौरव के लिए गर्व का विषय है।"
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था में मैथिली भाषा को शामिल कर मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सशक्त स्थान दिलाने की दिशा में उठाया गया यह कदम ''ऐतिहासिक'' और ''अत्यंत सराहनीय'' है।
सीएम ने कहा कि इस निर्णय से मैथिली भाषा को नई पहचान और सम्मान मिलेगा। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी मातृभाषा, संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की।
बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माध्यमिक स्तर पर सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को एक विषय के रूप में शामिल किया है। मैथिली भाषा का पाठ्यक्रम सीबीएसई की शैक्षणिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]UP Madarsa Board Result 2026: यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी, 88.26% स्टूडेंट्स पास
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी किए गए हैं। कुल 80,933 परीक्षार्थियों में से 55,788 छात्र सफल घोषित किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.26% रहा है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार