Trusted Source Image

UP Madarsa Board Result 2026: यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी, 88.26% स्टूडेंट्स पास

Santosh Kumar | May 25, 2026 | 12:05 PM IST | 2 mins read

माध्यमिक यानी मुंशी-मौलवी परीक्षा के लिए कुल 62,232 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 47,036 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 41,426 परीक्षार्थी सफल रहे।

यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी किए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी किए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने 2026 की मुंशी/मौलवी (माध्यमिक) और आलिम (उच्च माध्यमिक) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी किए गए हैं। कुल 80,933 परीक्षार्थियों में से 55,788 छात्र सफल घोषित किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.26% रहा है।

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा और कुल 29,229 छात्राएं जबकि 26,559 छात्र उत्तीर्ण हुए। इसमें 94.30 प्रतिशत छात्राएं जबकि 85.13 प्रतिशत छात्र सफल हुए।

यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट आंकड़ों के अनुसार, माध्यमिक यानी मुंशी-मौलवी परीक्षा के लिए कुल 62,232 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 47,036 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 41,426 परीक्षार्थी सफल रहे।

UP Madarsa Board Result 2026: यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट आंकड़े

स्टूडेंट्स वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। माध्यमिक परीक्षा में भी छात्राओं के प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा और 21,407 छात्राएं (91.46 प्रतिशत) जबकि 20,019 छात्र (84.72 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए।

वहीं उच्चतर माध्यमिक यानी आलिम परीक्षा के लिए कुल 18,701 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 16,175 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 14,362 छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस परीक्षा में भी छात्राओं ने बाजी मारी।

Also readUP Board: यूपी बोर्ड सत्र 2026-27 के लिए किताबों की मुफ्त ऑनलाइन होम डिलीवरी शुरू, अमेजन से करें ऑर्डर

UP Madarsa Board Result 2026: यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- madarsaboard.upsdc.gov.in/result_2021/OnlineResult_2021.aspx
  • होमपेज पर, सेलेक्ट ईयर के सामने परीक्षा वर्ष चुनें।
  • अब सेलेक्ट क्लास में कक्षा का विवरण डालें।
  • अंत में परीक्षा रोल नंबर, कैप्चा दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2026 में प्राप्त अंकों के साथ-साथ छात्र के मूल विवरण जैसे शाखा का नाम, रोल नंबर, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) शामिल है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications