MAH MBA CET 2024 Exam: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी परीक्षा आज से शुरू, जानें परीक्षा समय और गाइडलाइंस
Saurabh Pandey | March 9, 2024 | 08:04 AM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र एमबीए सीईटी परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एमएएच एमबीए सीईटी प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट और एक फोटो आईडी प्रमाण पत्र अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
Boost your MBA admission chances with the MAH CET MBA College Predictor. Get a personalized list of colleges based on your percentile and expected cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली : सीईटी सेल महाराष्ट्र की तरफ से आज यानी 9 मार्च से एमबीए सीईटी 2024 के पहले चरण की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। एमएएच सीईटी 2024 शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और शिफ्ट 2 दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार निर्धारित समय पर ही अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
Latest: MAH MBA CET Colleges Cutoff 2026 Vs 2025 Vs 2024
Check: MAH MBA CET 2026 College Predictor
Don't Miss: Mock Test Series
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एमएएच एमबीए सीईटी परीक्षा 9, 10 और 11 मार्च, 2024 को आयोजित की जानी है। एमबीए सीईटी राज्य के 48 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस साल 1.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने एमएएच एमबीए सीईटी 2024 के लिए आवेदन किया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे है और दोपहर 2 बजे एमएएच एमबीए सीईटी परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 12:20 बजे है।
MBA CET 2024 परीक्षा में लेकर जाने वाली चीजें
- एमएएच एमबीए सीईटी 2024 एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने साथ लेकर जाएं।
- एक नीला या काला बॉलपॉइंट पेन।
- एमबीए सीईटी हॉल टिकट पर एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर चिपकाएं।
- कोई भी आईडी प्रमाण, जैसे कॉलेज पहचान पत्र / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / मतदाता पहचान पत्र / पासपोर्ट / आधार कार्ड / फोटोग्राफ के साथ ई-आधार / फोटो के साथ बैंक पासबुक साथ लेकर जाएं।
- एमएएच एमबीए सीईटी 2024 एडमिट कार्ड की रंगीन या मुद्रित प्रति लेकर जाएं।
- अपनी पारदर्शी पानी की बोतल भी लेकर जा सकते हैं।
CET MBA 2024 Exam इन बातों का रखें ध्यान
- एमएएच एमबीए सीईटी 2024 परीक्षा से पहले अत्यधिक तनाव ने लें।
- एमएएच सीईटी परीक्षा केंद्र पर देर से न पहुंचे।
- पहले कठिन प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।
- एमबीए सीईटी परीक्षा लिखते समय समय का विशेष ध्यान रखें।
- परीक्षा केंद्र में फोन, घड़ियां, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या कैमरा जैसी अनावश्यक या वर्जित वस्तुएं लाने से बचें।
अगली खबर
]MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी पंजीकरण तिथि 8 मार्च तक बढ़ी, cetcell.mahacet.org से करें आवेदन
जो उम्मीदवार पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) और पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान) समूहों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल